• May 20, 2023

लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़ गांव में ट्रैक्टर चलाती दिखीं नव्या नवेली नंदा, वायरल हुआ ये वीडियो

लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़ गांव में ट्रैक्टर चलाती दिखीं नव्या नवेली नंदा, वायरल हुआ ये वीडियो

इंटरनेट डेस्क। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सनालिटी हैं। वह बिग बी और बाकी बच्चन परिवार के बाकी लोगों की तरह एक्टर तो नहीं हैं, लेकिन बिजनेस वुमन बनकर जरूर लोगों का दिल जीत रही हैं। नव्या, आरा हेल्थ की को-फाउंडर हैं, जो कि वुमन सेंट्रिक हेल्थ कंपनी है। अपने बिजनेस और फोटोशूट्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने हाल ही में ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। लग्जरी लाइफ जीने वाली नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को लोकल लोगों के बीच इतने प्यार और इतमिनान से वक्त बिताते देख फैंस ने उनकी तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)


दरअसल, नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) हाल ही में गुजरात के एक गांव में पहुंचीं। यहां उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस ने पेड़ के नीचे बैठकर उनके साथ काफी बातें की और अच्छा वक्त बिताया। नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने ट्रैक्टर भी चलाया। बिग बी की नातिन होने के बावजूद आम लोगों के बीच नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के इतने सादगी से समय बिताने का अंदाज देख फैंस काफी खुश हुए। कुछ ने उनके हंबल नेचर की तारीफ की, तो कुछ उनकी ड्राइविंग स्किल्स को देख हैरान हुए।

नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस तरह से आप लोगों को सपोर्ट कर रही हैं, वह काबिलेतारीफ है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आप सबसे अलग स्टार किड हैं। एक फैन ने लिखा, ‘यह देख कर अच्छा लगा कि आप नई चीजों को सीखने की इच्छुक रहती हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।

 398 total views,  4 views today

Spread the love