- September 12, 2022
अरविंद ने कहा- लोकतंत्र के लिए नया इतिहास रचेगी भारत जोड़ो यात्रा
नई दिल्ली। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी (Arvind Kumar Toofani) ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का गढ़वा जिला में शुभारंभ किया। राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सात सितंबर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने की है। उक्त यात्रा 3570 किलोमीटर 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और 150 दिन कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर में समाप्त होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र के लिए नया इतिहास रचेगी।
अब खबर है कि कांग्रेस का दक्षिण भारतीय राज्य में इतना लंबा कार्यक्रम सत्तारूढ़ CPM को रास नहीं आ रहा है। वाम दल ने दावा किया है कि कांग्रेस केवल 2024 चुनाव में अपनी लोकसभा सीटें बचाने की कोशिश कर रही है। साथ ही CPM ने कहा है कि कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में ज्यादा समय देना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की CPM के एक नेता ने कहा कि जैसा की कांग्रेस दावा करती है, अगर उसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से लड़ना है तो यात्रा उत्तर प्रदेश या गुजरात में लंबे समय तक चलनी चाहिए। खास बात है कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अन्य नेता 2 दिनों के लिए यूपी जाएंगे। जबकि, पार्टी ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात को रूट में शामिल नहीं किया है। इन दोनों राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं
458 total views, 2 views today