• September 16, 2022

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बना पूर्व दिग्गज विकेटकीपर, IPL 2023 से संभालेंगे जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बना पूर्व दिग्गज विकेटकीपर, IPL 2023 से संभालेंगे जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) आईपीएल 2022 में फिसड्डी साबित क्या हुई उसने अपनी कमियां पहचानकर उन पर काम शुरू कर दिया है।


मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर (Mark Boucher) को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कोचिंग टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद छोड़ने का फैसला किया है।

मार्क बाउचर (Mark Boucher) यहां श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयावर्धने (Mahela Jayawardene) की जगह लेंगे. आईपीएल के पिछले सीजन से इस लीग में दो नई टीमें जुड़ गई हैं. अब 10 टीमों वाली इस लीग में 5 बार की चैंपियन टीम औंधे मुंह गिर गई और वह सीजन 2022 में सबसे निचले 10वें पायदान पर रही थी

 310 total views,  2 views today

Spread the love