• June 4, 2023

Health Care Tips: गर्मी के मौसम में साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय !

Health Care Tips: गर्मी के मौसम में साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय !

गर्मियों के मौसम की शुरुआत लगभग हो चुकी है। इस मौसम में अधिकतर लोगों को साइनस की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के होने पर हमारे शरीर में क्या लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे नाक का बहना, चेहरे में दर्द और बुखार आना आदि। यह समस्या लोगों को जुखाम होने के बाद होती है ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के दिनों में लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए ज्यादातर समय ऐसी के सामने बिताते हैं और ठंडा खाते हैं ऐसे में लोगों को साइनस की समस्या परेशान कर सकती है अगर आप भी गर्मियों के मौसम में इस समस्या से परेशान रहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कुछ घरेलू उपाय जिनको अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते है –

* चेहरे पर ले भाप :

साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे आसान तरीका बताया गया है कि आप अपने चेहरे पर भाप लें। साइनस की समस्या में आराम पाने के लिए भाप लेने का उपाय सबसे आसान तरीका माना जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर लेने से मॉइस्चराइज होता है। और आपको इसकी वजह से रिलैक्स फील होने लगता है। भाप लेना बहुत ही आसान तरीका है इसके लिए आप गैस पर पानी उबालने के लिए रखे और जब पानी में उबाल आ जाए तो इसे किसी बर्तन में निकाल ले अब इस पानी से निकल रही भाप को चेहरे पर लेने की कोशिश करें। इसके साथ ही आप एक तौलिया ले अब इसे सिर पर रखें ऐसा करने से भाप सीधे आपके चेहरे पर लगेगी। इस उपाय को पढ़ते समय थोड़ा सावधान रहें क्योंकि गर्म पानी आपके ऊपर ना गिरे। इस उपाय को करने से आपको साइनस की समस्या से आराम मिलने लगता है।

* गर्म सूप का करें सेवन

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं की सूप का सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद होता है क्योंकि गरम सूप में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो साइनस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप सूप की तरह हर्बल चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से भी आपको साइनस की समस्या से राहत मिलने लगती है।

 274 total views,  4 views today

Spread the love