- December 23, 2022
25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? तस्वीर वायरल
इंटरनेट डेस्क। आइकॉनिक फिल्म ‘टाइटैनिक’ से मशहूर हुए अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। अभिनेता फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय के बल पर लोगों को दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। अपने एक्टिंग टैलेंट के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) को उनकी डेटिंग लाइफ की वजह से भी जाना जाता है. अक्सर ही अपने रिश्तों और उम्र में छोटी लड़कियों को डेट करने के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) सुर्खियां बटोरते हैं. अब उन्हें एक बार फिर एक यंग मॉडल के साथ देखा गया है.
View this post on Instagram
लियोनार्डो डिकैप्रियो को अब एक्टर मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ हॉलीवुड में मंगलवार की रात डिनर पर देखा गया। विक्टोरिया उनसे 25 साल छोटी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो की उम्र 48 वर्ष है और मॉडल विक्टोरिया की उम्र 23 वर्ष है। दोनों द वर्ल्ड रेड क्लब में साथ स्पॉट किए गए। दोनों मीटिंग के बाद अलग-अलग कार में गए लेकिन अंत में जाकर एक ही कार में सवार हो गए।
दोनों की डेली मेल ने कई तस्वीरें जारी की है। इस अवसर पर विक्टोरिया ने ब्लैक स्कूप क्रॉप टॉप पहन रखा था। वहीं उन्होंने ब्लैक पैंट भी पहन रखी भी। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कैजुअल लुक रखा था। वह टी शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए। विक्टोरिया एक्टर लोरेंजो लामस की बेटी है। उन्होंने फाल्कन क्रेस्ट नामक फिल्म में भी काम किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 23000 फॉलोअर्स है।
236 total views, 2 views today