• January 3, 2023

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं नियम अनुसार ये पौधे, आइए जानें !

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं नियम अनुसार ये पौधे, आइए जानें !

वास्तुशास्त्र हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि हमारे जीवन के हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय और समाधान बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमारे जीवन में तरक्की भी होती हैं लेकिन इसका फायदा तभी मिल पाता है जब इन पौधों को सही तरीके से और सही जगह पर लगाया जाए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार उन पवित्र पौधों के बारे में उनको आप अपने घर पर सही तरीके से और सही जगह पर लगाते हैं तो आपके घर पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। और आपकी आरती की स्थिति में भी सुधार आने लगता है। आइए जानते है विस्तार से –

* शमी का पौधा :

हमारे हिंदू धर्म में कई पौधे ऐसे होते हैं जिनको बहुत शुभ माना जाता है और इन पौधों में एक पौधा शमी का भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को विशेष महत्व दिया गया है और बताया गया है कि से घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है यह पौधा भगवान शिव का प्रिय बताया गया है वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर में इस पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने के लिए पूर्व या ईशान कोण दिशा का चयन करना चाहिए इस दिशा में इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

*केले का पौधा :

हमारे हिंदू धर्म में केले को भी बहुत महत्व दिया जाता है और केले का उपयोग अधिकतर पूजा में किया जाता है ऐसा माना जाता है कि केले का पौधा भगवान विष्णु का बहुत प्रिय पौधा है वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए इस पौधे को हमेशा घर के ईशान कोण में लगाना उचित माना गया है।

* रोजमेरी का पौधा :

इस पौधे को हमारे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह पौधा हमारी शारीरिक और मानसिक परेशानियों को भी दूर करने में मददगार होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा हमारी यादास भी बढ़ाता है और हमारे घर के लिए एयर फ्रेशनर के रूप में भी काम करता है इस पौधे को स्टडी रूम में रखना भी बहुत फायदेमंद होता है।

 385 total views,  2 views today

Spread the love