• June 11, 2023

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने लिया खतरनाक रूप, मौसम विभाग ने बताया- कब गुजरात के तट से टकराएगा

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने लिया खतरनाक रूप, मौसम विभाग ने बताया- कब गुजरात के तट से टकराएगा

इंटरनेट डेस्क। Cyclone Biparjoy चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ बेहद खतरनाक रूप ले चुका है और गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘बिपरजॉय’ आज सुबह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (ESCS) में तब्दील हो गया है और पोरबंदर से लगभग 480 किमी, द्वारका से 530 किमी और नलिया से 610 किमी दूरी पर है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्थिति को लेकर राज्य के तटीय जिलों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संभावित प्रभावित क्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की। भारत मौसम विभाग की माने तो तूफान के 15 जून की दोपहर के आसपास सौराष्ट्र-कच्छ और इससे सटे पाकिस्तान के तटों से गुजरने की संभावना है।

आईएमडी ने आगे कहा कि गुरुवार को सौराष्ट्र तट के पास 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती है।

मछुआरों को चेतावनी
आईएमडी ने 15 जून तक क्षेत्र में मछली पकड़ने के संचालन को पूरी तरह से निलंबित करने की सलाह दी है और मछुआरों को 12-15 जून के दौरान मध्य अरब सागर, उत्तरी अरब सागर में और 15 जून तक सौराष्ट्र-कच्छ तटों के आसपास नहीं जाने के लिए कहा है।

 196 total views,  2 views today

Spread the love