Health Care Tips: Flavonoids से भरपूर नोनी के साग का करें सेवन, कई समस्याओं से राहत दिलाने में है कारगर !

Health Care Tips: Flavonoids से भरपूर नोनी के साग का करें सेवन, कई समस्याओं से राहत दिलाने में है कारगर !

आपको बता दे कि भारत के दो राज्य बिहार और झारखंड में पाया जाने वाला यह नोनी का साग सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं आपको बता दे कि यह साग अपने एंटीऑक्सीडेंट गुना के लिए जाना जाता है। इसका सेवन कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर माना जाता है बता दे कि इसमें फ्लेवेनॉइड, सैपोनिन और टैनिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तथा एंटीऑक्सीडेंट गुना से भरपूर होते हैं इसके अलावा इस साग में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई भी पाए जाते है। जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है नोनी के साग का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में –

* जोड़ों के दर्द से दिलाए आराम :

आपको बता दें कि नोनी के साग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। बता दें कि गठिया एक जोड़ों से जुड़ी बीमारी है जो सूजन और दर्द का कारण बनती है। नोनी के साग में पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों के बीच में होने वाली सूजन को काम करके दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

* डायबिटीज में लोगों के लिए फायदेमंद :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते है नोनी के साग में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं इसके अलावा इस साग में पाए जाने वाला कंपाउंड इन्सुलिन सेंसेविटी को बढ़ाता है। जिससे शरीर को इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद मिलती है इससे आपके शरीर का शुगर लेवल कम होने लगता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इस साग का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

* इम्यूनिटी को करें बूस्ट :

नोनी के साग में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं। मुक्त कारण हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीमारियों का कारण बन सकते हैं। बता दें की नोनी के साग में मौजूद कंपाउंड शरीर में टी और बी सेल्स को सक्रिय कर देते हैं. टी और बी सेल्स रोग प्रतिरोधक तंत्र के महत्वपूर्ण घटक माने जाते हैं। ये हमारे शरीर को वायरल संक्रमण बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

* दिल की बीमारी से दिलाए राहत :

नोनी के साग में फ्लेवेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो हमारे दिल की सेहत के लिए जरूरी होता है। बता दें की फ्लेवेनॉइड दिल की मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है. इसके अलावा, नोनी के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में कारगर होते है। इस सांप का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों का एक मुख्य कारण माना जाता है। इसके अलावा नोनी का साग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

 118 total views,  2 views today

Spread the love