• November 16, 2023

आसपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह को मिल रहा लोगों का भारी समर्थन

आसपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह को मिल रहा लोगों का भारी समर्थन

गोविंदगढ़। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे ही प्रत्याशियों ने अपना जन समर्थन तेज कर दिया है। रामगढ़ विधानसभा में भी सभी प्रत्याशियों के द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है कांग्रेस और बीजेपी के कैंडिडेट लगातार क्षेत्र में जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं वहीं भाजपा से बागी होकर चुनावी मैदान में कूदे आसपा के प्रत्यासी सुखवंत सिंह भी लगातार क्षेत्र के गांव का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को सुखवंत सिंह ने बड़ौदा मंडल के दर्जनों गांव का दौरा कर अपने पक्ष में जन समर्थन जुटाया। सुखवंत सिंह ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद के खिलाफ है यह चुनाव जिन्होंने रामगढ़ को लूट के खाया है उनके खिलाफ है लगातार वंशवाद और परिवारवाद के चलते रामगढ़ के लोगों के हक को मारा जाता रहा है अब रामगढ़ के लोगों के पास निर्णायक मौका है कि वह इन बाहरी और परिवारवादी लोगों को रामगढ़ विधानसभा से उखाड़ फेके।

अब तक रामगढ़ विधानसभा में चुनाव हिंदू मुस्लिम के आधार पर होते रहे हैं लेकिन इस बार भाजपा से टिकट कटने के बाद चुनावी मैदान में उतरे सुखवंत सिंह ने चुनाव को एक तरफ अपने पक्ष में बना लिया है परिवारवाद और क्षेत्रवाद की लहर इस कदर चल पड़ी है कि लोग खुद को सुखवंत मानकर चुनाव में कूद पड़े हैं सुखवंत सिंह को इस दौरान भारी समर्थन मिलता नजर आ रहा है सभी समुदाय के लोगों का कहना है कि सुखवंत सिंह नेक ईमानदार व्यक्तित्व है जिसके ऊपर आज तक कोई दाग नहीं लगा।

ऐसे व्यक्ति की जरूर रामगढ़ विधानसभा को है इसलिए सभी लोग सुखवंत सिंह को जताने के लिए लग रहे हैं और उनको जबरदस्त समर्थन भी लोगों का मिलता नजर आ रहा है वही सुखवंत सिंह को मिल रहे समर्थन के बाद भाजपा कांग्रेस की टेंशन भी बड़ी हुई नजर आ रही है। सुखवंत सिंह ने बड़ौदा मेव के जोहड़ वाले मन्दिर से दौरा शुरू किया जिसमे पीपल खेड़ा, खेड़ला, ढंड, रेस्ति, दिनार बहाड़ी, परता का वास जय सिंह पूरा सहित दर्जनों गावो का दौरा किया

 88 total views,  2 views today

Spread the love