- February 26, 2022
यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट में उतरा एअर इंडिया का विमान

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान लगातार जारी है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
A special flight of Air India AI-1943 lands at Bucharest in Romania for the evacuation of stranded Indians. pic.twitter.com/YGYoVGMcQS
— ANI (@ANI) February 26, 2022
बता दे की रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त हो सकती हैं। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस संबंध में सहमति के बेहद करीब है।
लग्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबोर्न ने शुक्रवार को यह दावा किया। आपको यह भी बता दें क यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर गोलीबारी की। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का विमान बुखारेस्ट में उतरा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।