• November 30, 2021

Omicron Variant की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, इतने लोगों की हुई टेस्टिंग

Omicron Variant की दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, इतने लोगों की हुई टेस्टिंग

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच मुंबई का एक आंकड़ा डराने वाला है। जानकारी के लिए बता की शहर में बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से 1,000 लोग आए हैं। द. अफ्रीका में ही ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला पाया गया है और उसके बाद कई अन्य अफ्रीकी देशों में इसका विस्तार हुआ है। ऐसे में मुंबई में करीब 1,000 यात्रियों का अफ्रीकी देशों से आना चिंताओं को बढ़ाने वाला है।

BMC के अतिरिक्त कमिश्नर सुरेश काकानी (Suresh Kakani) ने कहा कि कुल 466 लोगों की लिस्ट अब तक मिली है, जिनमें से 100 का टेस्ट किया गया है। सोमवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा था कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का रिस्क काफी ज्यादा है और इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा कि यह वैरिएंट रूप बदलने में माहिर है और इससे दुनिया भर में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कुछ दिन पहले ही इस वैरिएंट का पहला मामला देखने को मिला था और अभी इस बारे में कुछ जानकारी जुटाई जा रही है। बता दे की BMCके अतिरिक्त कमिश्नर सुरेश काकानी (Suresh Kakani) ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमें बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से 1,000 यात्रियों के आने की जानकारी दी है।

 365 total views,  2 views today

Spread the love