- July 22, 2022
अर्जुन कपूर ने 4 करोड़ों के नुकसान में बेची प्रॉपर्टी ! मलाइका की बिल्डिंग में खरीदा था 4BHK फ्लैट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी शादी की चर्चाएं भी समय-समय पर उठती रही हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी को लेकर पिछले साल तब कयास लगाए जाने लगे जब पता चला कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बिल्डिंग में 4 BHK फ्लैट खरीदा है। अब जानकारी है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना ये फ्लैट बेच दिया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बांद्रा के 81 औरेट बिल्डिंग के 19वें फ्लोर पर फ्लैट खरीदा था। यह 4364 स्कवायर फीट में बना हुआ है। उन्होंने इसे 20 करोड़ में खरीदा था।
रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 4 करोड़ का नुकसान उठाकर इसे 16 करोड़ में बेच दिया है। फ्लैट 19 मई को रजिस्टर कराया गया था। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने दस्तावेजों पर दस्तखत किए। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जुहू के रहेजा ऑर्किड के सातवें फ्लोर पर रहते हैं। इस बारे में अभिनेता के प्रवक्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के फ्लैट बेचने से एक हफ्ते पहले करण कुंद्रा ने 14 करोड़ में उसी बिल्डिंग में अपना फ्लैट खरीदा था। मार्च 2020 में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी उसी बिल्डिंग के 16वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट को 14 करोड़ में खरीदा। उनके अलावा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने फ्लैट के लिए 10.5 करोड़ दिए। नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक (Faraj Malik) ने भी इसी बिल्डिंग के 19वें फ्लोर पर फ्लैट को 9.95 करोड़ देकर अपने नाम किया।
281 total views, 2 views today