• July 22, 2022

President Election Result: द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी की बधाई पर दिया खास जवाब, कहा…

President Election Result: द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी की बधाई पर दिया खास जवाब, कहा…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में NDA की तरफ से मैदान में उतरीं द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बाजी मार ली है। इस जीत पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की बधाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात है कि इसपर मुर्मू की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया भी खास रही। एक ओर जहां, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति को देश की स्थिति याद दिलाई। वहीं, द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने भी उन्हें दीदी कहकर संबोधित किया।

 

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि ‘संविधान के आदर्शों की सुरक्षा के लिए राष्ट्राध्यक्ष तथा हमारे लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में ‘द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर देश की उम्मीद भरी निगाहें टिकी रहेंगी। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘मैं निर्वाचित हुईं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को बधाई देती हूं। संविधान के आदर्शों की सुरक्षा के लिए राष्ट्राध्यक्ष तथा हमारे लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की ओर देश की खासकर ऐसे समय में उम्मीदभरी निगाहें टिकी रहेंगी , जब देश कई असंतोषों से जूझ रहा है।

 

इसपर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा, ‘आपकी प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ममता बनर्जी दीदी। मैं हमेशा अपने संविधान और भारत माता के आदर्शों की रक्षा के लिए तत्पर हूं।’ खास बात है कि विपक्ष ने और TMC ने साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन किया था। हालांकि, बनर्जी ने इस बात के संकेत दिए थे कि अगर एनडीए चर्चा करता, तो द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर आम सहमति बन सकती थी। बंगाल में BJP के नेताओं ने आदिवासी बहुल इलाकों में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जीत पर जश्न मनाने का फैसला किया। इसके अलावा प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने पश्चिमी मिदनापुर में रैली की। वहीं, विधायक सुवेंदु अधिकारी और हिरन चट्टोपाध्याय ने झारग्राम में रैली की।

 379 total views,  2 views today

Spread the love