• August 24, 2022

सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत: राहुल गांधी को लेकर बोली ये बात

सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत: राहुल गांधी को लेकर बोली ये बात

इंटरनेट डेस्क। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। दशकों बाद वह गैर गांधी को अध्यक्ष चुन सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राजस्थान के सीएम व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से अध्यक्ष बनने की पेशकश की है। हालांकि, अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कई बार कह चुके हैं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अध्यक्ष बनाया जाए। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा- हम बार बार कह रहे हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर आएंगे तभी कांग्रेस नए सिरे से उभरकर आएंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नहीं आएंगे तो लोग निराश हो जाएंगे और घर बैठ जाएंगे। सबकी यह भावना है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करें। गहलोत के अलावा कई और नेता भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

बता दे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मुलाकात की है। गुजरात दौरे पर जाने से पहले गहलोत ने सोनिया गांधी से संगठन चुनावों और गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की है। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजस्थान को लेकर भी फीडबैक दिया है। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गुजरात दौरे पर गए हैं।

 

बता दे की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नाम चलने के सवाल पर सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात के बाद दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा- मेरा नाम तो चला​ दिया है, लंबे अरसे से मैं सुन रहा हूं। मुझसे कोई चर्चा कर नहीं रहा है। मेरा नाम मीडिया वाले चला रहे हैं कि आप अध्यक्ष बन रहे हैं, अध्यक्ष बनेंगे। नाम कई हैं देश के अंदर, संगठन में कई कार्यकर्ता हैं और एक से बढ़कर एक हैं। जब मौका आएगा तो सब मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अभी देश के जो हालात हैं,उसमें तमाम लोग मिलकर एक राय होकर ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे तो बेहतर होगा। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) इससे पहले अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर चुके हैं।

 369 total views,  2 views today

Spread the love