- September 2, 2022
Asia Cup 2022: श्रीलंका ने ले लिया 4 साल पुराना बदला, प्लेयर ने किया नागिन डांस

स्पोर्ट्स डेस्क। यूं ही नहीं कहते हैं कि समय सबसे बलवान होता है। बांग्लादेश और श्रीलंका (Bangladesh Vs Sri Lanka) की राइवलरी ही देख लीजिए। 2018 निदाहास ट्रॉफी में बांग्लादेश ने श्रीलंका (Bangladesh Vs Sri Lanka) को उसी की जमीं पर नॉकआउट करने के बाद मैदान पर नागिनडांस करते हुए श्रीलंककाई प्लेयर्स को चिढ़ाया था। अब 4 वर्ष बाद एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में श्रीलंका ने भी क्या खूब बदला लिया। जब बांग्लादेश को नॉकआउट किया तो उसने बांग्ला शेरों को उन्हीं का कड़वा जहर पिला दिया।
The next world war will be over countries picking up their side during #BANvSLpic.twitter.com/My4HRVACDs
— Rofl Gandhi 2.0 🏹 (@RoflGandhi_) September 1, 2022
बता दे की श्रीलंकाई टीम जैसे ही जीती खिलाड़ी डगआउट में ही नागिन डांस करने लगे। इस मोमेंट का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसे ही तो कहते हैं चुन-चुनकर बदला लेना। एशिया कप के करो या मरो के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश (Bangladesh Vs Sri Lanka) को दो विकेट से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की की।
बांग्लादेश ने श्रीलंका (Bangladesh Vs Sri Lanka) के सामने 184 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। ओपनर कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के 37 गेंद पर बनाए गए दमदार 60 रन (4 फोर, 3 सिक्स) और आखिर में कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के अहम 45 रन (33 गेंद, 3 फोर, 2 सिक्स) की पारी के दम पर इस लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
283 total views, 2 views today