• August 28, 2022

इस कारण भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

इस कारण भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच आज दुबई में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का मुकाबला खेला जाना है। यह महामुकाबला लोकल टाइम यानी यूएई के समय के अनुसार शाम 6 बजे स्पोर्ट्स शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में साढ़े 7 बजे होंगे। लेकिन आपको बता दे की इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधे नजर आएंगे।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान ममें बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। पाकिस्तान में इस समय बाढ़ ने लाखों लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक पाकिस्तान में बाढ़ से 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

बता दे की पाकिस्तान के कई इलकों में आई बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत है। यहां बारिश और बाढ़ के कारण हो रहे भूस्खलन व अन्य घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के मंत्री राणा सनौल्लाह (Rana Sanaullah) ने जानकारी दी है कि देश में बाढ़ से करीब 33 लाख लोग प्रभावित हैं और 1033 लोगों की मौत इस बाढ़ हो चुकी है। मरने वालों में 456 पुरुष, 207 महिलाएं और 348 बच्चे शामिल हैं।

 362 total views,  2 views today

Spread the love