• September 17, 2022

मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया एमआई अमीरात का मुख्य कोच

मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया एमआई अमीरात का मुख्य कोच

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ‘एमआई अमीरात’ ने शेन बॉन्ड (Shane Bond) को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। एमआई अमीरात ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि IPL में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे शेन बॉन्ड (Shane Bond) अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की इंटरनेशनल लीग टी20 में फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

 

फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग दल की घोषणा करते हुए कहा कि पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) टीम के बल्लेबाजी कोच, जबकि विनय कुमार (Vinay Kumar) को गेंदबाजी कोच चुना गया है। मुंबई इंडियन्स के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन (James Franklin) टीम के फील्डिंग कोच होंगे।

 

यूएई क्रिकेट में अनुभव रखने वाले रॉबिन सिंह (Robin Singh) को एमआई अमीरात का क्रिकेट महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने 2015 में मुंबई इंडियन्स का दामन थामा था, जबकि रॉबिन सिंह 2010 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) और विनय दोनों ही 2015 एवं 2017 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) टीम में शामिल थे।

UAE T20 लीग में MI अमीरात के कोचिंग स्टाफ:
मुख्य कोच – शेन बॉन्ड
बल्लेबाजी कोच – पार्थिव पटेल
गेंदबाजी कोच – विनय कुमार
फील्डिंग कोच – जेम्स फ्रैंकलिन

 354 total views,  2 views today

Spread the love