• August 2, 2022

बड़ी लापरवाही: विमान के नीचे कर दी गाड़ी की पार्किंग, ड्राइवर से पूछताछ

बड़ी लापरवाही: विमान के नीचे कर दी गाड़ी की पार्किंग, ड्राइवर से पूछताछ

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, टेक ऑफ के लिए तैयार इंडिगो के विमान के नीचे एक कार नीचे आ गई। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिया गया है। फ्लाइट में यात्री भी बैठे थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई विमानों की आपात लैंडिंग हुई है। DGCA ने विमानों में खराबी पर सख्त कार्रवाई भी की है। इंडिगो विमान के नीचे आने वाली कार गो फर्स्ट कंपनी की थी। गो फर्स्ट कंपनी सूत्रों ने बताया कि कार के प्लेन के नीचे आने से इंडिगो विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची है। ड्राइवर ने इंडिगो के पहिये के ठीक नीचे कार रोक दी थी।

 

खबरों के अनुसार बता दे की इंडिगो के प्लेन के नीचे कार आ गई थी। इंडिगो का प्लेन 6E2002 पटना जाने के लिए उड़ान भरने को तैयार था। तभी एक एक कार प्लेन के पहिये के नीचे आ गई थी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में फ्लाइट नियत समय से पटना के लिए रवाना हो गई। वहां गाड़ी कैसे पहुंची इसे लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद ड्राइवर का अल्कोहल टेस्ट किया गया था। उसका टेस्ट निगेटिव आया है।

अधिकारी ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं कि वह गाड़ी लेकर वहां क्यों गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान के नीचे कार देख इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ अचंभित हैं। वीडियो में लोग कह रहे हैं कि विमान को नुकसान हो सकता था। ड्राइवर सो रहा था क्या। ये कार गो फर्स्ट की कार थी। गो फर्स्ट सूत्रों ने बताया कि सौभाग्य से कार विमान को छू भी नहीं पाया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इंडिगो के विमान में कोई क्षति नहीं हुई।

 299 total views,  2 views today

Spread the love