• February 22, 2022

बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी,14 की मौत, PM मोदी ने दी इतने लाख की सहायता धनराशि

बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी,14 की मौत, PM मोदी ने दी इतने लाख की सहायता धनराशि

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चंपावत में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसा सुबह 3-4 बजे का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, उस वक्त 16 लोग मैक्स (जीप) में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे. तब ही इनका वाहन खाई में गिर गया। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक व एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे की चम्पावत जिले में बारातियों से भरी एक बोलेरो शादी के बाद गांव वापस जा रही थी, तभी रीठा-सूखिढांग सड़क पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है।


पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता धनराशि देने का ऐलान किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की सूखीढांग के ककनई गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की बारात सोमवार को टनकपुर गई थी। बताया कि वापसी के दौरान रात करीब दस बजे वाहन ढेक ढुंगा नामक स्थान पर गहरी खाई में समा गया। हादसे में सात पुरुष और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे की मंगलवार सुबह ग्रामीणों को सड़क हादसे का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। आपदा न्यूनीकरण की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। टीम लोगों के शव निकालने में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक प्रकाश राम व एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love