• November 14, 2022

बैलगाड़ी की दौड़ के दौरान 2 गुटों में झड़प, सड़क पर बरसाई कई राउंड गोलियां

बैलगाड़ी की दौड़ के दौरान 2 गुटों में झड़प, सड़क पर बरसाई कई राउंड गोलियां

मुंबई। ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के MIDC इलाके में होटल सुदामा के पास रविवार को बैलगाड़ी दौड़ में विवाद के चलते दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की छानबीन शिवाजी नगर पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार आपको बता दे की रविवार को अंबरनाथ शहर में बैलगाड़ी दौड़ के सिलसिले में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पनवेल के पंधारी फडक़े और कल्याण के राहुल पाटिल गुट के बीच बड़ी बहस शुरू हो गई थी। यही बहस बाद में विवाद में बदल गई और दोनों गुटों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध हवाई फायरिंग करने लगे।

बता दे की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस मामले की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि मौके पर नौ राउंड फायरिंग की गई और फायरिंग के सही कारणों की जांच की जा रही है।

 318 total views,  2 views today

Spread the love