• September 28, 2022

Code Name Tiranga Trailer: ‘टाइगर’ की कटरीना कैफ लग रहीं ‘तिरंगा’ में परिणीति, देखें यहां

Code Name Tiranga Trailer: ‘टाइगर’ की कटरीना कैफ लग रहीं ‘तिरंगा’ में परिणीति, देखें यहां

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के लिए फिल्म’कोड नेम: तिरंगा'(Code Name: Tiranga) काफी अहम है, उनके करियर में ये फिल्म एक बड़ा बदलाव ला सकती है। फिल्म बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई थी और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ ही फिल्म में हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) भी प्रमुख किरदारों में नजर आ रहे हैं।

बता दे की ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं तो कुछ इसे एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म बता रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर कहानी समझ आ गई है, जिसे पहले भी कई बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में दिख रहा है कि इंडिया की बेस्ट स्पेशल ऑप्स में दुर्गा का भी नाम है, जिसका किरदार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) निभा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को जिम्मेदारी मिलती है, दूसरे देश जाकर आंतकवादी का किरदार निभा रहे शरद केलकर को खत्म करने की। दूसरे देश में दुर्गा की मुलाकात मिर्जा (हार्डी संधू) से होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। इसके बाद दुर्गा के पास जहां देश के लिए जिम्मेदारी होती है तो मिर्जा के रूप में अपना प्यार भी।

 428 total views,  2 views today

Spread the love