• October 23, 2022

Deepotsav in Ayodhya: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी, रामनगरी में है दीपोत्सव, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Deepotsav in Ayodhya: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी, रामनगरी में है दीपोत्सव, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

 

अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसका साक्षी बनेंगे तो 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। कई देशों के राजदूतों के साथ 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। श्रीराम की स्तुति गूंजेगी।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अयोध्या रविवार को राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा।

 348 total views,  2 views today

Spread the love