• December 1, 2023

विश्व ब्राहमण सभा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी घोषित, जिला महामंत्री बने दिनेश शांडिल्य

बांदीकुई । विश्व ब्राहमण सभा ट्रस्ट की जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन तिवाडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राष्टीय अध्यक्ष देवनारायण जैमन के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में संरक्षक कैलाश पारीक बसवा, रामावतार जोशी बांदीकुई, चौथमल धाकड्या लालसोट, महामंत्री दिनेश चंद शर्मा शांडिल्य, मंत्री सुरेश चंद ढोलका, वरिष्ट उपाध्यक्ष सुरेश गौड बांदीकुई, उपाध्यक्ष एस डी शर्मा मंडावर, नरेन्द्र जैमन दौसा, पूरण मल लखपति बालाहेडी, देवीसहायलीलोज, गिरीश कुमार शर्मा गुढलिया, कैलाश बिवाई, नंद किशोर दीक्षित बांदीकुई, सत्यनारायण पालीवाल महुंखेडा, संगठन मंत्री पंडित मुरारी लाल भौमिया सिकंदरा, पंडित खेमचंद शर्मा बांदीकुई, शिवदयाल लांका, विष्णु कुमार सिंकदरा, महेश कुमार ईंटका को बनाया गया।

सह संगठन मंत्री कैलाश चंद उपाध्याय, जगदीश शर्मा बांदीकुई, हरिओम शर्मा छोकरवाडा, महेश कुमार शर्मा सिकराय, कोषाध्यक्ष वैध रामावतार पाराशर बांदीकुई, प्रवक्ता डॉ एसडी उपाध्याय बांदीकुई, राजेन्द्र जैमन पत्रकार दौसा, सह प्रवक्ता देवी सहाय लवाणा, विधि प्रकोष्ट रामकिशन सैहणा सिकराय,निरीक्षक अधिकारी में संतोष कुमार प्रधान दौसा, महिला जिला प्रभारी ललता शर्मा महवा (बांदीकुई,सिकराय,महवा),महिला जिलाध्यक्ष पिंकी कामदार रामगढ पचवारा, चिकित्सा प्रभारी वैध गिर्राज प्रसाद शर्मा ईंटका, कमलेश शर्मा कालाखो, सह चिकित्सा प्रभारी वैध हरिचरण शर्मा पांचोली को बनाया गया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी बृज भूषण शास्त्री को बनाया गया।

 132 total views,  2 views today

Spread the love