• March 25, 2022

कांग्रेस की सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर संभाग स्तरीय बैठक आयोजित

कांग्रेस की सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर संभाग स्तरीय बैठक आयोजित

भरतपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान चल रहा है जो भी संगठन के चुनाव होगे वह पीआरओ संजय निरूपम के देखेरेख में होगे। सदस्यता के आधार पर ही संगठन के चुनाव होगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। उन्होने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सवा तीन साल की गुड गर्वेनेस एवं फ्लैगशिप योजनाअेां की चर्चा हो रही है जिसमें चिंरजीवी योजना को सराहा जा रहा है इस योजना में एक परिवार को दस लाख तक ईलाज फ्री में होगा, जिन परिवारों का चिरंजीवी योजना में नाम जुडा हुआ नहीं है उसकी जानकारी चिकित्सालय देगा और जिला कलक्टर को बताने पर जिला कलक्टर उसको इस योजना से जोडेगा। सरकार ने किसान के लिए अलग से बजट पेश किया तथा सहकारी बैंको का ऋण माफ किया गया। भाजपा के शासन में किसानों का 6 हजार करोड बकाया रह गया था जिसे हमारी स रकार ने दिया वहीं अन्य बैंको के ऋण माफ करने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा गया है।

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार का मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान, महिला उत्पीडन से कोई लेना देना नही है उनका तो एक ही मकसद है साम, दाम, दंड, भेद से कैसे भी सरकारें बने। केन्द्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून से छेडछाड की जिसके बदले में किसानों ने आंदोलन किया और केन्द्र सरकार को उनके आगे झुकना पडा। खाद्य सुरक्षा कानून कांगे्रस लाई लेकिन भाजपा ने इस कानून का दुरूपयोग किया। भाजपा कांग्रेस की योजनाओं पर अपना लेवल लगा रही है। उन्होने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सबके सहयोग से बन रहा है न की भाजपा के द्वारा बनाया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा पिछले बजट का 80 प्रतिशत खर्च किया गया वही पुरानी पेंशन बहाल की गई। वहीं भाजपा की तीन बाते मुख्य रूप से रहती है एक तो भारत माता की जय, सीबीआई, इेडी, इनकम टेक्स, हिन्दू मुस्लिम इनको करके इनका मतलब सिर्फ सत्ता हासिल करना है। राजस्थान में भी भाजपा के 8-10 ग्रुप बने हुए है जिन्हें एक दूसरे की टांग खीचने से फुरसत नहीं है जबकि प्रतिपक्ष का यह दायित्व बनता है कि वह सरकार की कमी बताये जिससे सरकार उनकी कमियों को दूर कर सके।

भाजपा द्वारा प्रजातंत्र को खत्म करने की साजिश चल रही है कांगे्रस के लिए कार्यकर्ता बडा होता है और कांग्रेस कार्यकर्ता को मौका देती है। काम करने से पद मिलता है मांगने से नही। भरतपुर संभाग एक ऐसा संभाग है जहां सबसे ज्यादा मंत्री बने है और संभाग ने सरकार बनाने में योगदान दिया है। उन्होने बयाना विधायक अमर सिंह से 11 किलोमीटर सडक के लिए वायदा पूरा करने का संकल्प लिया और कहा कि आपके इस कार्य को जल्द ही पूरा करायेगे। उन्होने कहा कि जिनके कंधों पर कांग्रेस है और जिनके कारण राज्य में सरकार बनी है उनके कार्यो को वह सुप्रीम कोर्ट के वकील की तरह खडे होकर मंत्रि एवं विधायक और अधिकारियों से पूरा करायेंगे। संभाग स्तरीय बैठक को कांग्रेस पीआरओ संजय निरूपम ने कहा कि डिजीटल सदस्यता अभियान में संभाग सबसे आगे है कार्यकर्ताओं को अभी और तेजी लानी होगी। कांगे्रस में पांच साल बाद नया सदस्यता अभियान चलाया जाता है। उन्होने कहा कि कांगे्रस के एप को डाउनलोड करने के बाद हाथोहाथ आपका परिचय पत्र बन जाता है, राजीव गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि सारे दफतरों कें आज कम्प्यूटर से काम हो रहा है। कांगे्रस की यह मंशा थी कि सदस्यता अभियान को मोबाइल के जरिये डिजीटल मैम्बरशिप बनाये जाये। उन्होने राजस्थान के कांग्रेस की तारिफ की वो संकल्प ले रहे है कि वो 2023 में सरकार रिपीट करेंगे और 2024 में भाजपा को लोकसभा चुनाव में हरायेगे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि कार्यकर्ता कांगे्रस की रीढ की हड्डी है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की वजह से हम यहां तक पहुंचे है। राज्य सरकार का बजट ऐतिहासिक बजट है मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी माध्यम के और स्कूल खोलने की घोषणा की है बजट में शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा गया। कोरोना काल में मुख्यमंत्री के प्रयासों की भीलवाडा मॉडल की प्रधानमंत्री ने भी तारीफ की वहीं कोरोना काल में पीएचसी और सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है सरकार की योजनाओ को जनता के बीच लाना है। राज्यमंत्री डा. सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट की सभी तारीफ कर रहे है तथा किसानों को विपत्ति में राहत दी गई। भरतपुर को बजट में काफी सौगाते दी है। विधायक अमर सिंह जाटव ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने गरीब मजदूरों का विशेष ध्यान रखा है सरकार को कार्यकर्ताओं की बाते सुनकर उनके कार्यो का तुंरत समाधान करना चाहिए। महापौर अभिजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान की सरकार का दरवााजा पूर्वी द्वार से गया था अब उसी दरवाजे से 2023 में पुन: सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। कार्यकर्ताओं को पूरी तरह तैयार होकर चुनावों की तैयारी मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को खानूखान बुधवाली, जोगेन्द्र अवाना विधायक, अनीता मीणा, आदित्यराज शर्मा, जलीस खान, उप महापौर गिरीश चौधरी, धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक घनश्याम मेहर, दाऊदयाल शर्मा, संजय शुक्ला, पवन गोदारा, सतीश सोगरवाल आदि मौजूद रहे।

 616 total views,  2 views today

Spread the love