- January 27, 2022
राष्ट्रगान के साथ 73 वें गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण किया

बस्सी। नगरपालिका क्षेत्र स्थित अम्बेडकर सभा भवन गंगाधाम कॉलोनी में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी शाखा बस्सी के सदस्यों द्वारा प्रात: 9:00 बजे 73 वें गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब की मूर्ति पर फूलमाला पहनाकर चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। झण्डारोहण पं. स. बस्सी उप प्रधान सोनिया बैरवा, संरक्षक घासीराम खोलिया,अध्यक्ष सूरजमल अखरीया द्वारा किया गया। तत्पश्चात नन्ही बच्चियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इस दौरान संरक्षक फूलचंद दुलारिया, रामेश्वर प्रसाद गोठवाल, कोषाध्यक्ष रामजीलाल दुलारिया, उपाध्यक्ष रामकिशोर खोलिया, महादेव प्रसाद बैरवा, सीताराम आर्य, विजय सिंह वर्मा, कमलकिशोर बडगूजर ,संगठन सचिव संजय अखरिया, प्रदीप कुमार दुलारिया, संयुक्त सचिव चन्द्रमोहन बेनीवाल, प्रचार मंत्री सुरेश जाजोरिया,रामफूल बैरवा, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत टांक, महेंद्र कुमार अखरीया, गोपाल लाल महावर, रमेश भारती ,बुद्धाराम बैरवा, दीपक अखरिया, लल्लू लाल धवन, छोटू लाल बैरवा, मनोज कुमार बडगूजर, अशोक बैरवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।