Food Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लंच में जरूर ट्राई करें होटल स्टाइल आलू कुरमा, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लंच में जरूर ट्राई करें होटल स्टाइल आलू कुरमा, जानिए आसान रेसिपी !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके इस्तेमाल से कई तरह की डिश तैयार की जाती है। जैसे – फ्रेंच फ्राइज, आलू फ्राई, आलू-टमाटर की सब्जी, आलू के पराठे या चाट आदि। इन सभी चीजों का स्वाद तो आपने जरूर लिया होगा लेकिन क्या आपने कभी आलू का कुरमा बना कर खाया है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे आलू का कुरमा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में। आलू का कुरमा स्वाद में बेहद लजीज लगता हैं। आप इसको बहुत ही कम समय में आसानी से तैयार कर सकते है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं आलू का कुरमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी –

* आलू का कुरमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. आलू – 4
2. दही – 1 कप
3. लहसुन का पेस्ट -1 चम्मच
4. प्याज (कटा हुआ) – 2
5. अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
6. हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
7. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
8. लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
9. लौंग – 5
10. काजू – 12
11. जीरा – आधा चम्मच
12. इलायची – 3
13. बड़ी इलायची – 2
14. काली मिर्च – 5
15. तेज पत्ता – 2
16. जायफल पाउडर – आधा छोटा चम्मच
17. नमक – स्वादानुसार
18. हरा धनिया – 2 चम्मच
19. तेल – 2 कप
20. आवश्यकतानुसार पानी

* आलू का कुरमा बनाने की आसान रेसिपी :

1. आलू का कुरमा बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू लें।
2. इसके बाद आप इनको छीलें और धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. अब आप कुकर में तेल डालकर गर्म कर लें।
4. इसके बाद आप इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने कर फ्राई कर लें।
5. अब आप इसमें 1 अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 कप दही और स्वादानुसार नमक डालें।
6. इसके बाद आप इसमें 2 गिलास पानी डालें और कुकर में एक सीटी लगाकर पकाएं।
7. इस तरह से आपका आलू का कुरमा बनकर तैयार हो चुका है।
8. इसके बाद आप इसको हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।

 303 total views,  2 views today

Spread the love