• August 12, 2023

Vastu Tips: सभी आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें !

Vastu Tips: सभी आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि मानव जीवन में वास्तु का बहुत ही महत्व होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में किया गया रखरखाव शुभ परिणाम देता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति का संबंध उत्तर पूर्व दिशा से बताया गया है ऐसा माना जाता है कि अगर घर की इस दिशा में किसी भी तरह का वास्तु दोष होता है तो इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने लगती है इसके साथ ही घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में इस तरह का कोई दोस्त है तो जल्द से जल्द इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उपाय कर ले आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए उत्तर दिशा में आपको क्या क्या उपाय करने चाहिए और किन-किन चीजों को रखना चाहिए। आइए जानते है –

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना बहुत शुभ माना गया है ऐसा माना जाता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में कांच का एक कटोरा जरूर रखें और इसके साथ ही इसमें चांदी का सिक्का भी डाल दें ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार के ऊपर हमेशा बनी रहती है।

* शास्त्रों के अनुसार भगवान कुबेर को धन का स्वामी माना गया है इसके साथ ही उनको उत्तर दिशा का स्वामी भी बताया गया है घर के उत्तर दिशा में तिजोरी या लो कर रखना शुभ होता है ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है अगर आप नियमित रूप से इस दिशा में लगे हुए तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति एक साथ स्थापित करनी चाहिए और रोजाना शाम को मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो आपके घर के सभी वास्तु दोष दूर होने लगते हैं।

 572 total views,  2 views today

Spread the love