Food Recipe: नाश्ते में लहसुन के पराठे का करे सेवन, पाचन और इम्यूनिटी होती है मजबूत, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: नाश्ते में लहसुन के पराठे का करे सेवन, पाचन और इम्यूनिटी होती है मजबूत, जानिए आसान रेसिपी !

हम सभी अच्छी तरह से जानते है की लहसुन एक हर्ब है जिसकी तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद में लहसुन को एक औषधि जड़ी बूटी का स्थान दिया गया है लहसुन का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सामान्य रूप से लहसुन को खाने में फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी लहसुन का लच्छा पराठा का स्वाद लिया है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़े क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे लहसुन का लच्छा पराठा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में अगर आप नियमित रूप से नाश्ते में लहसुन से बने हुए लच्छा परांठे का सेवन करते हैं तो आपका पाचन और इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है। इसके साथ ही लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है लहसुन का पराठा स्वाद में भी बहुत ही लाजवाब होता है इसके साथ ही इसको बनाना भी तो आसान होता है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं लहसुन का लच्छा पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी –

* लहसुन का लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री :

1. आटा – 2 कप
2. लहसुन की कलियां – 10
3. अजवाइन – आधा चम्मच
4. काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
5. हरी मिर्च (कटी हुई) – 3
6. देसी घी – 3 चम्मच
7. नमक – स्वादानुसार
8. मक्खन – 1 चम्मच

* लहसुन का लच्छा पराठा बनाने की आसान रेसिपी :

1. लहसुन का लच्छा पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन लें।
2. इसके बाद आप करीब 10 लहसुन की कली को छीलकर बारीक काट लें।
3. अब आप आप एक बड़े कटोरे में आटा, बारीक कटा लहसुन और 1 चम्मच मक्खन डालें।
4. इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
5. अब आप इस आटे को करीब 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
6. इसके बाद आप आटे की लोइयां बनाकर अच्छी तरह से बेल लें।
7. अब आप एक नॉन स्टिक तवे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
8. इसके बाद आप तवे पर पराठे को डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
9. इस तरह से आपका लहसुन का लच्छा पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
10. अब आप इसको पसंदीदा चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

 337 total views,  10 views today

Spread the love