- October 17, 2023
Food Recipe: बच्चों के टिफिन में पैक करने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी पालक चीज बॉल्स, जानिए आसान रेसिपी !
हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि बच्चों को टिफिन में हमेशा टेस्टी खाना ही चाहिए होता है ऐसे में हर मां की परेशानी होती है कि आखिर बच्चों को टिफिन में रोज ऐसा क्या दे जो टेस्टी होने के साथ-साथ उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान रहती है तो इस बार आप अपने बच्चों को पालक चीज बॉल्स बनाकर दे सकती है। वैसे भी बच्चे पालक खाने के लिए कभी नहीं तैयार होते। जबकि पालक न्यूट्रिशन और विटामिंस का भंडार है। जिसका सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है बच्चों की डाइट में पलक शामिल करने के साथ ही उन्हें टिफिन में अगर कुछ हेल्दी देना चाहती है तो पालक चीज बॉल्स बेस्ट विकल्प है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं पालक चीज बॉल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी –
* पालक चीज बॉल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :
1. पालक – 100 ग्राम
2. लहसुन – 3-4 कली
3. अदरक – एक इंच
4. प्याज बारीक कटा हुआ – 1
5. तेल – दो चम्मच
6. ब्रेड
7. ब्रेड क्रम्ब्स
8. काली मिर्च पाउडर
9. चीज
10. कॉर्न फ्लोर
11. नमक स्वादानुसार
12. तेल तलने के लिए
* पालक चीज बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी :
1. पालक चीज बॉल्स बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को धोकर काट लें।
2. इसके बाद पैन में तेल डालें और लहसुन डालें। लहसुन के सुनहरा होने पर प्याज और हरी मिर्ची डालकर भूनें।
3. अब जब प्याज सुनहरा होने लगे तो इसमे पालक डालकर तेज आंच पर भूनें।
4. इसके बाद पालक को पका लें और गैस की फ्लेम बंद कर दें।
5. अब जब ठंडा हो जाने पर ग्राइंडर में पीस लें।
6. इसके बाद अब पालक के पेस्ट को किसी बाउल में निकालें और इसमे ब्रेड को टुकड़े करके मिला लें। साथ में नमक, काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
7. अब आपको अगर पेस्ट सुखा लग रहा तो हल्का सा पानी लगा लें। ऐसा पेस्ट तैयार करें कि बॉल्स आसानी से बन जाएं।
8. इसके बाद अब तैयार मिक्सचर की मदद से हाथों पर फैलाएं और इसमे चीज भरकर बंद कर दें।
9. अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और तेज आंच पर सुनहरा होने तक बॉल्स को तलें।
10. अब बस तैयार है है गर्मागर्म पालक चीज बॉल्स, इन्हें टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
97 total views, 2 views today