• November 26, 2022

Bharat Jodo Yatra में टी-ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की, पूर्व CM दिग्विजय सिंह गिरे

Bharat Jodo Yatra में टी-ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की, पूर्व CM दिग्विजय सिंह गिरे

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का मप्र में आज यानी शनिवार को चौथा दिन है। खंडवा जिले के मोरटक्का से सुबह 6 बजे शुरू होने के बाद बड़वाह होते हुए यात्रा करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गई। अब यहां राहुल भोजन ब्रेक लेंगे। यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गए।

 

बड़वाह से करीब 5 किलोमीटर दूर चोर बावड़ी के पास राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वृंदावन रेस्टोरेंट पर टी ब्रेक लिया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, उनके बेटे रेहान, कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। वे करीब आधे घंटे यहां रुके। होटल में प्रवेश के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (former CM Digvijay Singh) धक्का-मुक्की में गिर गए। उन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उठाया। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (former CM Digvijay Singh) ने नाराजगी जताई।

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ (former CM Kamal Nath) ने बताया कि अब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) दिल्ली वापस लौट गईं हैं. वह राजस्थान में यात्रा में शामिल होंगी. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra)और बेटे के साथ यात्रा में शामिल हुईं थीं. वहीं राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की टिप्पणी को लेकर सीएम कमलनाथ (former CM Kamal Nath) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी वजह बीजेपी वाले नेता बौखला गए हैं. अभी तो वो लोग राहुल जी के जूतों के बारे में भी बात करेंगे.

 300 total views,  2 views today

Spread the love