• February 25, 2023

HCA Film Awards 2023: हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में RRR की दहाड़, ऑस्कर से पहले मिली बड़ी जीत

HCA Film Awards 2023: हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में RRR की दहाड़, ऑस्कर से पहले मिली बड़ी जीत

मुंबई। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर, जिसमें राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं साल 2022 की भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। आरआरआर अब दुनियाभर में धूम मचा रही है। इंटरनेशनल फिल्म फर्टिनिटी ने इसकी तारीफ की है और नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब भी अपने नाम किया है।


ऑस्कर से पहले इस फिल्म ने देश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। आरआरआर ने हाल ही में आयोजित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की। यह अकादमी पुरस्कार से कुछ दिन पहले आता है, जो 12 मार्च को होने वाला है।

 

RRR एक पीरियड ड्रामा है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने किया है। देश के लिए काफी गौरव की घटना है क्योंकि फिल्म RRR लगातार विदेशों में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।

 

 186 total views,  2 views today

Spread the love