• April 21, 2023

Health Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रात के समय इन चीजों का ना करें सेवन, नींद आने में होगी परेशानी !

Health Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रात के समय इन चीजों का ना करें सेवन, नींद आने में होगी परेशानी !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद भी बहुत जरूरी होती है हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बताया गया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को 1 दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए अगर आप इतनी नींद नहीं ले पाते हैं तो इसका सीधा प्रभाव आपकी बॉडी पर पड़ने लगता है। कई बार लोग अपने खान पीन में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं जिसकी वजह से उनको रात को नींद नहीं आती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन अगर आप रात को करते हैं तो आपको रात में नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इन चीजों का सेवन कभी भी सोने से पहले नही करना चाहिए। आइए जानते है –

* ग्रीन टी :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कई लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं लेकिन आपको बता दें कि अगर आप रात में ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको रात में नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए ग्रीन टी का सेवन हमेशा सुबह याद दिन में करें।

* टमाटर का ना करें सेवन :

टमाटर का सेवन रात में सोने से पहले कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने से पहले टमाटर का सेवन करने से आपके पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है और आपको नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

* आइसक्रीम :

देखा जाता है कि अधिकतर लोगों को शाम के समय आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय आइसक्रीम खाने से आपको स्ट्रेस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और इस समस्या की वजह से आपको नींद ना आने जैसी परेशानी भी हो सकती है।

* खट्टे फल :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रात को सोने से पहले कभी भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से आपको सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और इसकी वजह से आपकी नींद में खलल पड़ सकती है।

* बियर :

देखा जाता है कि अधिकतर लोग बियर को रात के समय ही पीते हैं लेकिन आपको बता दें कि रात को बीयर पीने की वजह से आपको नींद ना आने की समस्या भी हो सकती है इसीलिए रात को बीयर का सेवन करने से बचें।

 180 total views,  2 views today

Spread the love