• December 23, 2022

Health Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जानिए क्या होते हैं एंटीऑक्सीडेंट और हमारे शरीर में किस तरह करते हैं काम !

Health Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जानिए क्या होते हैं एंटीऑक्सीडेंट और हमारे शरीर में किस तरह करते हैं काम !

यदि बात हमारे शरीर को स्वस्थ रखने की की जाए तो एंटी ऑक्सीडेंट का नाम जरुर लिया जाता है। क्योंकि हेल्दी और स्वस्थ रहने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन डाइट में शामिल करने के लिए कहा जाता है। हम सभी एंटीऑक्सीडेंट्स का नाम तो जरूर सुनते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इनके बारे में अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि एंटीऑक्सीडेंट होते क्या है और यह हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए किस तरह से काम करते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स क्या होते हैं और यह हमारे शरीर में किस तरह से काम करते हैं। आइए जानते है विस्तार से –

* जानिए क्या होते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट जो पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. फ्री रेडिकल्स हमारी बॉडी में मुख्य रूप से भोजन के पाचन के दौरान पैदा होता है। जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है जब हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा ज्यादा बढ़ने लगती है तो हम कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगते हैं और हमारी त्वचा पर भी उम्र से पहले ही बुढ़ापा दिखने लगता है हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करने का काम एंटीऑक्सीडेंट तत्व करते हैं।

* इस तरह हमारे शरीर में काम करते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स :

हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बनने वाले हानिकारक मुक्त वालों को कंट्रोल करने का काम करते हैं जिससे हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाया जा सकता है फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं के साथ बॉन्ड बनाने का प्रयास करते हैं ताकि उन्हें संक्रमित कर सके। यदि फ्री रेडिकल्स हमारी कोशिकाओं के साथ बॉन्डिंग कर लेते हैं तो हमारी कोशिकाएं डैमेज होने लगती है डैमेज कोशिकाओं की भरपाई करने का काम एंटी ऑक्सीडेंट हमारे शरीर में करते हैं।

* एंटिऑक्सिडेंट्स के प्रकार :

एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं यह हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर होते हैं एंटी ऑक्सीडेंट को मिनरल्स और विटामिंस के रूप में भी जाना जाता है. विटामिन-ई, कैरोटिनॉइड्स, विटामिन-सी, बीटाकैरोटीन, मैग्निशियम और सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट्स ही होते हैं।

 233 total views,  2 views today

Spread the love