• November 27, 2023

Health Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खराब मेंटल हैल्थ बन सकती है बांझपन का कारण, इस तरह करें बचाव !

Health Care Tips: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खराब मेंटल हैल्थ बन सकती है बांझपन का कारण, इस तरह करें बचाव !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि बांझपन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। लोगों की खराब लाइफस्टाइल और मेंटल स्ट्रेस इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है। बता दे कि खराब मेंटल हेल्थ के कारण कम उम्र में ही महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है इसके कारण बड़ी संख्या में लोग संतानहीनता की समस्या का सामना कर रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार मेंटल स्ट्रेस के कारण बांझपन की समस्या हो जाती है। देखा जाता है कि कई मामलों में सालों तक ट्रीटमेंट करने के बाद भी लोगों को फायदा नहीं मिलता है लेकिन आयुर्वेद के जरिए आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आयुर्वेदिक फर्टिलिटी विशेषज्ञ बताती है कि दुनिया की करीब 18 प्रतिशत वयस्क आबादी बांझपन की समस्या से पीड़ित है। मानसिक तनाव, डिप्रेशन, एंग्जायटी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।

डॉक्टर का कहना है कि आजकल की भाग दौड़ वाली जिंदगी ने पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित किया है। बता दे की अच्छी प्रजनन क्षमता के लिए मेंटल हेल्थ को ठीक रखना बहुत जरूरी है अगर लोग जीवन में ज्यादा तनाव चिंता और डिप्रेशन लेते हैं तो उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होने लगती है जिसकी वजह से लोगों की प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। बता दें खराब मेंटल हेल्थ की वजह से महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं।

* आयुर्वेद में है इलाज :

आपको बता दे कि डॉक्टर का कहना है कि आयुर्वेद में मौजूद प्राचीन पंचकर्म पद्धति से बांझपन और मेंटल हेल्थ से हो रही परेशानियों को ठीक किया जा सकता है। बता दे की आयुर्वेद के जरिए शरीर में मौजूद दोषों पर काम किया जाता है, जिससे निसंतानता जैसी परेशानी को ठीक किया जा सकता है। इस ट्रीटमेंट में पंचकर्म का भी सहारा लिया जाता है. इस ट्रीटमेंट के जरिए कई कपल की बांझपन की समस्या खत्म हुई है।

डॉक्टर का कहना है कि बेहतर फर्टिलिटी के लिए मेंटल हेल्थ को ठीक रखना बहुत जरूरी है। अगर आप जीवन में किसी भी प्रकार का मेंटल स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं तो आप उसको हल्के में ना ले और तुरंत उसका ट्रीटमेंट करवाए। आयुर्वेद के जरिए मरीज को सही उपचार दिया जाता है। इसके जरिए आप अपने माता-पिता बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

* मेंटल हेल्थ को इस तरह रखें ठीक :

1. खानपान का खास ध्यान रखे।
2. नियमित रूप से योग करें।
3. बिना वजह मानसिक तनाव न लें।
4. रोज एक्सरसाइज करें।
5. कोई परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 78 total views,  2 views today

Spread the love