• November 17, 2023

Health Care Tips: चेरी टमाटर के सेवन केवल कैंसर ही नहीं दिल से जुड़ी बीमारियों भी होती है दूर, मिलते है कई फायदे !

Health Care Tips: चेरी टमाटर के सेवन केवल कैंसर ही नहीं दिल से जुड़ी बीमारियों भी होती है दूर, मिलते है कई फायदे !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि टमाटर हमारे भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे लोकप्रिय सामग्री यह एक ऐसा फल है जिसे अक्सर सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लोग इसे कच्चा और पक्का दोनों ही रूपों में खाना पसंद करते हैं। इस खूबसूरत फल के कई और किस्म होती है जिसे चेरी टमाटर भी कहा जाता है जो भारत में इतना प्रचलित नहीं है लेकिन इसके कई उपयोग और स्वास्थ्य लाभ होते हैं। टमाटर का इस्तेमाल कई चीजों में मुख्य रूप से किया जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है चेरी टमाटर के सेवन से मिलने वाले फायदे के बारे में –

* बीमारियों से बचने में करें मदद :

आपको बता दे की चेरी टमाटर में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स जैसा पोषक पोषक तत्व कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसके कंपाउंड्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद माना जाता है।

* हड्डी और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद :

चेरी टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और स्ट्रोक, सूजन और खून के थक्के जमने के खतरे को कम करता है। यह छोटा फल अपने पोटैशियम कंटेंट के कारण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद माना जाता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकता है जिससे दिल की सेहत स्वस्थ बनी रहती है।

* त्वचा को बनाए हेल्दी :

चेरी टमाटर में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीनॉयड हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं। जो शुष्क त्वचा, झुर्रियां, डिकलरेशन और अन्य त्वचा समस्याओं का कारण बनती है। इसके अलावा चेरी टमाटर का सेवन त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

* वजन कम करने में करें मदद :

चेरी टमाटर में सोडियम और सैचुरेटेड फैट कम पाया जाता है इसीलिए इसका सेवन वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आपको असमय भूख लगने पर आप तले हुए और चीनी आधारित स्नैक्स खाने के बजाय चेरी टमाटर का सेवन करें। फाइबर और पानी की उच्च सामग्री आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करा सकती है। चेरी टमाटर में सोडियम और सैचुरेटेड फैट कम पाया जाता है इसीलिए इसका सेवन वजन कम करने में कारगर माना जाता है।

 92 total views,  2 views today

Spread the love