• March 6, 2023

Health Care Tips: दस्त की समस्या होने पर भूलकर भी इन चीजों का ना करें सेवन, बढ़ सकती है समस्या !

Health Care Tips: दस्त की समस्या होने पर भूलकर भी इन चीजों का ना करें सेवन, बढ़ सकती है समस्या !

आपने देखा होगा कि अक्सर लोग खाने-पीने को लेकर लापरवाही करने लगते हैं जिसकी वजह से उनके पेट में गड़बड़ी शुरू हो जाती है और इसकी वजह से उन्हें पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है पेट से जुड़ी समस्याओं में दस्त भी एक समस्या होती है जिसे डायरिया भी कहा जाता है। इस समस्या के होने पर पतला मल निकलने के अलावा उल्टी भी होने लगती है। आपको बता दे को हमारे शरीर का ज्यादातर पानी, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्रस बाहर आ जाते है। जिसकी वजह से हमारे शरीर में कमजोरी आने लगते हैं कुछ लोग दस्त की समस्या होने पर ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो उनकी इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा देती है आइए आपको बताते हैं कि दस्त की समस्या होने पर आपको किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से –

* मसालेदार खाना :

अक्सर आपने देखा होगा कि शादी पार्टी के दौरान लोग मसालेदार खाना खाने लगते हैं जिसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है लेकिन इसके बावजूद भी लोग स्पाइसी फूड्सखाने से बाज नहीं आते है। आपके लिए यह एक बड़ी गलती साबित हो सकती है।

* ऑयली फूड का सेवन :

सभी लोगों को तेली और भुनी हुई चीजों का स्वाद आकर्षित करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारी सेहत को बिगाड़ने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होता है क्योंकि ऑइली और फ्राई फूड्स का सेवन करना हमारे डाइजेशन के लिए सही नहीं होता है। इसलिए पेट से जुड़ी समस्या होने पर इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

* फाइबर रिच फूड :

हेल्थ एक्सपर्ट फाइबर वाले हुडको डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन दस्त की समस्या होने पर इन चीजों का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। दस्त की समस्या होने पर आपको होल ग्रेन, ब्रेड, ड्राई फ्रूट्स, चावल और सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

* स्वीट डिश का ना करे सेवन :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि उल्टी और दस्त की समस्या होने पर पीड़ित व्यक्ति को मीठी चीजों के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि जब मीठी चीजों के रूप में चीनी हमारी आंख में पहुंचती है तब हमारे शरीर में सेंसिटिव बैक्टीरिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है और पीड़ित व्यक्ति की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है इसलिए इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति मीठी चीजों के सेवन से दूर रहें।

 226 total views,  2 views today

Spread the love