Health Care Tips: 1 दिन में कितने अंजीर का करें सेवन, ज्यादा मात्रा में सेवन करना हो सकता है नुकसानदायक !

Health Care Tips: 1 दिन में कितने अंजीर का करें सेवन, ज्यादा मात्रा में सेवन करना हो सकता है नुकसानदायक !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि अंजीर का सेवन हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन यह बात भी इतनी ही सच है कि अगर किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाता है तो वह फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचाने लगती हैं। देखा जाता है कि अधिकतर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर एक दिन में कितनी अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इस लेख को जरूर पड़े क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे एक दिन में कितनी मात्रा में अंजीर का सेवन करना चाहिए। और इससे आपको क्या-क्या फायदे मिलते है। आइए जानते है –

* हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि एक दिन में 2 से 3 अंजीर का सेवन करना चाहिए यदि आप इससे ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

* सीमित मात्रा में अंजीर का सेवन करने से मिलने वाले फायदे :

1. कब्ज की समस्या को करें दूर :

आपको बता दे की दो से तीन अंजीर में लगभग 10 से 15 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा इससे आपको पेट भी साफ रहता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम तथा आयरन के साथ-साथ पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

2. ब्लड शुगर होता है कंट्रोल :

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। बता दे की अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद :

आपको बता दे की अंजीर में पोटेशियम पाया जाता है यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है इसके अलावा अंजीर में अन्य सुख फलों के मुकाबले काफी ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे आपके दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है।

4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :

आपको बता दे की अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत और स्वस्थ बना रहता है।

 179 total views,  2 views today

Spread the love