Health Care Tips: अगर आप 1 महीने तक इस तरह करते हैं इसबगोल की भूसी का सेवन, मिलते है कई बड़े फायदे !

Health Care Tips: अगर आप 1 महीने तक इस तरह करते हैं इसबगोल की भूसी का सेवन, मिलते है कई बड़े फायदे !

ईसबगोल की भूसी का नाम तो आप सभी ने कहीं बार सुना होगा पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज और दस्त तथा एसिडिटी से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जाता आ रहा है। इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है इसके साथ ही फट और कैलोरी की मात्रा इसमें बहुत कम होती है इसकी वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे इसबगोल का सेवन करने का सही तरीका। जिससे आप अपनी कमर और पेट की बढ़ी हुई चर्बी को आसानी से कम कर सकते है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से –

* क्या होती है इसबगोल :

आपको बता दे की ईसबगोल की भूसी देखने में बिल्कुल गेंहू जैसा पौधा लगता है। वैज्ञानिक भाषा में इस पौधे को साइलियम हस्क कहा जाता है. इस पौधे की डालियों में सफेद रंग के बीज चिपके रहते हैं, जिन्हें इसबगोल की भूसी कहा जाता है. ये भूसी पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए रामबाण उपाय मानी जाती है। ईसबगोल की भूसी पेट में मौजूद पानी को जल्दी सोख लेती है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

* इसबगोल का सेवन करने के तरीके :

1. त्रिफला ड्रिंक के साथ इसबगोल :

शरीर के बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए आप त्रिफला और इसबगोल का ड्रिंक तैयार करके सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में इसबगोल की भूसी और एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाएं। अब आप करीब 2 मिनट तक उसे अच्छी तरह मिलाने के बाद पी जाएं। इसका सेवन आंतों की सफाई करने के साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।

2. दही के साथ करें सेवन :

बता दें की इसबगोल की भूसी का स्वाद थोड़ा फीका होता है। अगर आप त्रिफला के साथ इसका सेवन नहीं कर पाते है तो आप इसका इस्तेमाल दही के साथ भी कर सकते है। इसके लिए आप एक एक कटोरी दही लेकर उसमें एक चम्मच में इसबगोल की भूसी मिला लें। अब आप कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रखकर इसका सेवन कर लें। इस गोल का सेवन करने से पेट में पाचन को मजबूत करने वाले बैक्टीरिया मजबूत होते हैं और अनावश्यक वजन नहीं बढ़ता है।

3. पानी के साथ लें इसबगोल :

आपको बता दे कि आप चाहे तो इसबगोल का सेवन सुबह उठने पर खाली पेट भी कर सकते हैं इसके लिए आप एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच ईसबगोल की भूसी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और लगभग 2 मिनट तक पानी में इसे ऐसे ही छोड़ दे। इसके बाद इसे पी जाएं। इससे पेट का पाचन तंत्र मजबूत होता है और कमर के आसपास जमा हुई एक्सट्रा चर्बी भी कम हो जाती है।

 119 total views,  2 views today

Spread the love