• April 4, 2023

Health Care Tips: आंतों को हेल्दी और साफ रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये जूस !

Health Care Tips: आंतों को हेल्दी और साफ रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये जूस !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारे पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है क्योंकि पाचन तंत्र में किसी भी तरह की समस्या होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती है पाचन तंत्र की वजह से हमारे शरीर को पोषक तत्व मिल पाते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ा हुआ कोलन महत्वपूर्ण अंग होता है और इसे बड़ी आंत भी कहा जाता है। बड़ी आंत में गंदगी होने की वजह से कई बीमारियां हो सकती है इसलिए इसे साफ रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए आप आसान तरीके अपना सकते हैं क्योंकि इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे जूस के बारे में जिनका सेवन आपके आंत को हेल्दी बनाए रखने और उसको साफ रखने के लिए फायदेमंद होता है आइए जानते हैं इन खास जूस के बारे में –

* सेब का जूस भी है फायदेमंद :

सेब का सेवन जितना हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है उतना ही इसका जूस हमारी आंत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि सेब के जूस का सेवन करने से पेट साफ रहता है पेट के अंदर की गंदगी और टॉक्सिंस स्टूल के जरिए हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है।

* लेमन जूस का करें सेवन :

लेमन जूस का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेमन जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह एसिडिटी को दूर करके पाचन तंत्र को मजबूत करने में कारगर होता है इस जूस के बारे में यह कहा जाता है कि यह हमारे पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। ओर आंत के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है और इसकी सफाई करता है।

* सब्जियों के जूस भी है आंत की सफाई में कारगर :

नियमित रूप से सब्जियों के जूस का सेवन भी आंत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है आंत को साफ करने के लिए आप पालक, टमाटर, गाजर, फूलगोभी, ब्रोकली, लौकी और करेले जैसी सब्जी का जूस का सेवन कर सकते हैं इन सब्जियों के जूस का सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और कोलन हमेशा साथ रहता है। सब्जियों के जूस का सेवन आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट करें ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

* नमक का पानी भी है फायदेमंद :

हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा हाथ की सफाई के लिए नमक का पानी भी कारगर बताया गया है। एक स्टडी में सामने आया है कि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो आंत की सफाई अच्छे से हो जाती है इसके लिए आप दो चम्मच नमक और एक गिलास गुनगुने पानी का घोल का सेवन कर सकते हैं इसका सेवन करने से आपकी आंत की सफाई करने में मदद मिलती है।

 180 total views,  2 views today

Spread the love