• February 16, 2023

Health Care Tips: शरीर में जिंक की कमी होने पर हो सकती है कई समस्याएं, पूर्ति के लिए इन चीजों का करें सेवन !

Health Care Tips: शरीर में जिंक की कमी होने पर हो सकती है कई समस्याएं, पूर्ति के लिए इन चीजों का करें सेवन !

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों जरूरत होती है। जिसमे से एक जरूरी पोषक तत्व जिंक भी होता है यह हमारे बॉडी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है यदि हमारे शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो जाती है तो हमारा काफी ज्यादा कमजोर होने लगता है और इसके साथ ही हमारे शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिंक एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में अपने आप नहीं बनता है बल्कि इसके लिए हमें कुछ खास चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल करना होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में कौन-कौन सी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते है इन चीजों के बारे में –

* दही का करें सेवन :

शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप को नियमित रूप से अपने भोजन के साथ दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे डाइजेशन को मजबूत करते हैं और इसका सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और इसमें जिंक भी पाया जाता है।

* अंडे की जर्दी भी है फायदेमंद :

इस बात को आप सभी अच्छी तरह जानते हैं कि अंडे के पीले भाग जल्दी कहानी कुछ लोग सिर्फ प्रोटीन हासिल करने के लिए अंडे का सफेद भाग अलग करके खाते हैं लेकिन अगर आप सफेद भाग के साथ अंडे की जर्दी को खाते हैं तो आपको जिंक के अलावा फाइबर और विटामिन बी सिक्स, विटामिन b12, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस, थाइमिन, फोलेट, पैंथोनिक एसिड, आदि मिलते है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

* काजू का करे सेवन :

शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में काजू का भी सेवन शामिल कर सकते है। काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसको अधिकतर लोग खाना पसंद करते है काजू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें जिंक , विटामिन ए, विटामिन के और फोलेट आदि शामिल है। सर्दियों में इसका सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

* लहसुन का सेवन भी है फायदेमंद :

आपने देखा होगा कि अधिकतर लोगों को लहसुन से आने वाले गंध पसंद नहीं होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसका सेवन करने से हमारे शरीर को जिंक के साथ साथ विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मिलते है।

 206 total views,  2 views today

Spread the love