Health Care Tips: किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोग भूल कर भी इन फलों का ना करें सेवन, बिगड़ सकती है स्थिति !

Health Care Tips: किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोग भूल कर भी इन फलों का ना करें सेवन, बिगड़ सकती है स्थिति !

आपको बता दे की किडनी को मानव बॉडी का फिल्टर कहा जाता है। यह हमारे शरीर में जमा गंदगी और तरल पदार्थ को छानकर टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करती है। जिसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। बता दे की गुर्दे से जुड़ी एक बहुत बुरी बीमारी है जिसका नाम है पथरी इसे किडनी स्टोन भी कहा जाता है। अगर यह समस्या किसी को हो जाए तो उसे यूरिन इन्फेक्शन और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसीलिए इसे बचाना बहुत जरूरी है वरना स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं उन फलों के बारे में जिनका सेवन किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते है इनके बारे में विस्तार से –

* क्यों होता है किडनी स्टोन :

सामान्य रूप से जब भी हम कोई अनहेल्दी फूड का सेवन करते हैं या ऐसे तरल पदार्थ का सेवन करते हैं जो डर्टी या हार्मफुल है, तो इससे किडनी स्टोन की शिकायत हो सकती है। इसीलिए पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को यह जानना बहुत जरूरी है कि उन्हें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

* किडनी के मरीजों के लिए फल :

आमतौर पर हम फलों को सेहत का खजाना मानते हैं जो काफी हद तक सही भी होता है लेकिन यह जरूरी नहीं की हर फ्रूट सभी बीमारियों में फायदेमंद साबित हो। किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को फल खाने को लेकर कई सावधानी बरतनी चाहिए वरना उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

 

* किडनी स्टोन में इन फलों का सेवन होता है फायदेमंद :

1. आपको बता दे की किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए उन फलों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है जिसमें वॉटर कंटेंट काफी ज्यादा होता है आप इसके लिए अपनी डाइट में नारियल पानी और तरबूज तथा खरबूज जैसे फलों का सेवन बढ़ा सकते हैं।

2. किडनी स्टोन की समस्या होने पर उन फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए जिसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हो जैसे आप अपनी डाइट में जामुन, अंगूर और कीवी जैसे फल शामिल कर सकते है।

3. पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को सिट्रस फ्रूट साइट्रस फ्रूट्स भी ज्यादा मात्रा में खाने चाहिए क्योंकि इससे न सिर्फ किडनी की परेशानी दूर होगी बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी. आप संतरा, मौसम्बी और अंगूर भरपूर मात्रा में खा सकते हैं।

* किडनी स्टोन से पीड़ित लोग इन फलों का ना करें सेवन :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं की किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि अगर आप इनका सेवन करते हैं तो पथरी की परेशानी कम होने की वजह और ज्यादा बढ़ सकती है आईए जानते हैं इन फलों के बारे में –

1. अमरूद
2. अनार
3. स्ट्रॉबेरी
4. ब्लूबेरी
5. ड्राई फ्रूट्स

 112 total views,  2 views today

Spread the love