• March 28, 2023

Health Care Tips: थायराइड की समस्या से पीड़ित लोग इन चीजों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है समस्या !

Health Care Tips: थायराइड की समस्या से पीड़ित लोग इन चीजों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है समस्या !

वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वही थायराइड हार्मोन के बढ़ने की वजह से लोगों की बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती है थायराइड की वजह से लोगों का वजन बढ़ने से लेकर कमजोरी और दस्त लगना और भी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। अगर आपको भी इनमें से कोई समस्या हो रही है तो आप इसको नजरअंदाज ना करें। थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों को अपने खाने पीने में काफी सावधानी रखनी चाहिए अगर आपको भी थायराइड की समस्या है तो आपको अपने खाने-पीने में ऐसी चीजों को भूल कर भी शामिल नहीं करना चाहिए जो आपके शरीर में थायराइड हार्मोन बढ़ाने का काम करती हो। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते है –

* चाय-कॉफी का सेवन करने से बचे :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपकी बॉडी में भी थायराइड की मात्रा बढ़ गई है तो आपको कैफीन वाली चीजों के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों को चाय और कॉफी तथा सोडा और चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से दिल की धड़कन बढ़ने लगती है और पीड़ित व्यक्ति को चिंता, घबराहट और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है।

* डेयरी प्रोडक्ट :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार हायपर थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में डेरी प्रोडक्ट जैसे पनीर आयोडीन युक्त नमक, दूध जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इनका सेवन करने से बॉडी में थायराइड हार्मोन बढ़ने लगता है।

* अंडे का ना करें सेवन :

थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों को मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें भी थायराइड को बढ़ाने वाले हार्मोन पाए जाते है। इसीलिए इनका सेवन करने से आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

* ग्लूटन फ्री आटा :

देखा जाता है कि कुछ लोगों में थायराइड की समस्या की वजह से बॉडी में सूजन और लालिमा आ जाती है ऐसे लोगों को इस समस्या से बचे रहने के लिए gluten-free आटे का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि सामान्य रूप से गेहूं वाले आटे में ग्लूटन पाया जाता है। इसीलिए आपको बाजार से अपने लिए ग्लूटन फ्री आटा लेकर उसका सेवन करना चाहिए।

 200 total views,  2 views today

Spread the love