• July 8, 2022

चंडीगढ़ के स्कूल में लंच टाइम में बच्चों पर गिरा हेरिटेज पेड़, 1 बच्चे की मौत, 20 जख्मी

चंडीगढ़ के स्कूल में लंच टाइम में बच्चों पर गिरा हेरिटेज पेड़, 1 बच्चे की मौत, 20 जख्मी

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया. बताया जा रहा है कि ये 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ था. पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए. एक बच्चे की हादसे में जान चली गई.सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल डिफेंस और पुलिस पेड़ को कटर से काटने में जुटी है।

 

पुलिस ने अनुसार आपको बता दे की जिस समय हादसा हुआ, उस समय लगभग 15 बच्चे पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे। इस दौरान पीपल का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप चहल (SSP Kuldeep Chahal) मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, एक बच्चे को गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दस बच्चों को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने हादसे पर दुख जताया। मान ने ट्वीट किया-चंडीगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ…जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत की दुखद खबर मिली और कई बच्चे जख्मी हुए हैं। मैं ईश्वर के आगे जख्मी बच्चों के जल्द ठीक होने और जिस बच्चे की मौत हुई है उसकी आत्मिक शांति और माता-पिता को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

 392 total views,  2 views today

Spread the love