• January 21, 2022

ICC T20 World Cup 2022 Full Schedule जारी, फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महाजंग

ICC T20 World Cup 2022 Full Schedule जारी, फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महाजंग

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) का शेड्यूल जारी हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ही मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन है, ऐसे में अगला महामुकाबला उसके ही घर पर हो रहा होगा. एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) का मुकाबला होगा.

ICC द्वारा शुक्रवार सुबह नया शेड्यूल जारी किया गया है, टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी. जबकि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी.

टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले

• भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न)
• भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर (सिडनी)
• भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ)
• भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर (एडिलेड)
• भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर (मेलबर्न)

ग्रुप-1: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान
ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश

Spread the love