• October 23, 2022

इस अंदाज में अर्जुन कपूर ने किया गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश!

इस अंदाज में अर्जुन कपूर ने किया गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश!

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अब बड़े पर्दे पर तो खास नजर नहीं आतीं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


फोटो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और अर्जुन कपूर उनके ठीक पीछे खड़े हुए हैं। फोटो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इंटेन्स लुक देते दिखाई पड़ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- मेरे अंधेरे की रोशनी। हैप्पी बर्थडे बेबी। जैसी हो वैसी ही रहना, हमेशा खुश रहना, मेरी रहना।

 

मालूम हो कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शुरू में तो अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुलकर मीडिया के सामने आ गए। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अपने रिलेशनशिप की वजह से बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है।

 355 total views,  2 views today

Spread the love