• October 23, 2022

T20 WC 2022: सुपर-12 में श्रीलंका का जीत से आगाज, 9 विकेट से शानदार दर्ज की जीत

T20 WC 2022: सुपर-12 में श्रीलंका का जीत से आगाज, 9 विकेट से शानदार दर्ज की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के सुपर-12 राउंड (Super-12 round) में श्रीलंका ने विनिंग आगाज करते हुए आयरलैंड के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आयरलैंड ने टॉस जीता और श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आयरलैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 128 रन ही बना पाई। लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) और पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के अलावा कोई भी आयरिश बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिका। टकर ने 45 और स्टर्लिंग ने 34 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasaranga) और महीश तीक्षणा (Mahish Teekshana) ने दो-दो विकेट लिए।

महीश तीक्षणा (Mahish Teekshana) ने अपने चार ओवर में महज 19 रन दिए वहीं वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasaranga) ने चार ओवर में 25 रन खर्चे। श्रीलंका ने छह गेंदबाज आजमाए और सभी ने कम से कम एक विकेट जरूर निकाला। जवाब में श्रीलंका ने महज 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर 133 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कुसल मेंडिस 43 गेंद पर 68 रन बनाकर और चरित असलंका 22 गेंद पर 31 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। धनंजय डिसिल्वा (Dhananjay de Silva) ने 25 गेंद पर 31 रन बनाए और गेरेथ डेलेनी (Gareth Delany) की गेंद पर आउट हुए।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के पहले मैच में श्रीलंका को नामीबिया ने 55 रनों से हराया था, एक समय ऐसा लग रहा था कि यह टीम सुपर-12 में भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन इसके बाद श्रीलंका यूएई और नीदरलैंड को हराकर सुपर-12 में जगह बनाई थी। वहीं आयरलैंड को भी सुपर-12 में पहुंचने से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इसके बाद आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से जबकि वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सुपर-12 का टिकट कटाया था।

 369 total views,  2 views today

Spread the love