• November 9, 2022

IND vs ENG 2nd Semifinal: हर्षल पटेल की गेंद पर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कोहली !

IND vs ENG 2nd Semifinal: हर्षल पटेल की गेंद पर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कोहली !

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) में भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। 9 नवंबर को एडिलेड ओवल मैदान पर जब टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए पहुंची, तो इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) चोटिल हो गए। हर्षल पटेल (Harshal Patel) की गेंद पर विराट कोहली (Virat Kohli)को ग्रोइन में इंजरी हुई, जिसके बाद वह नेट्स से चले गए। रेवस्पोर्ट्स ने विराट कोहली (Virat Kohli) की इंजरी की खबर ट्विटर पर शेयर की। हालांकि इसके बाद खबर आई है कि विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल ठीक हैं और उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई है।

 

बता दे की इस मेगा इवेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) जबर्दस्त फॉर्म में हैं। विराट ने इस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) में तो सबसे ज्यादा रन बनाए ही हैं, इस टूर्नामेंट के इतिहास में भी अब उनके नाम ही सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। सुपर-12 राउंड के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पांच पारियों में 123 की औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं।

 

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पांच मैचों में 75 की औसत और 193.97 के स्ट्राइक रेट से कुल 225 रन बनाए हैं। भारत ने पांच में से चार मैच जीतकर ग्रुप-2 से टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। भारत ने इकलौता मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाया था।

 334 total views,  2 views today

Spread the love