• March 28, 2022

IPL 2021: मैच हारने के बाद भी रोहित शर्मा को लगा बड़ा झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना

IPL 2021: मैच हारने के बाद भी रोहित शर्मा को लगा बड़ा झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को IPL 2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लिए यह मैच दोहरे नुकसान वाला रहा। पहले टीम हार गई, बाद में उनके ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया। दरअसल दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के गेंदबाजों के स्लो ओवर रेट के कारण ये कप्तान रोहित पर यह जुर्माना लगा है।

IPL मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। ओवर गति से जुड़ी यह टीम की पहली गलती है, इसलिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

स्लो ओवर रेट होता क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ओवर रेट मतलब बॉलिंग साइड द्वारा एक घंटे में फेंके गए ओवर्स की औसत संख्या होती है। ICC के नियमों के मुताबिक, वनडे और टी-20 मुकाबले में एक घंटे के भीतर 14.1 ओवर, तो टेस्ट में 14.2 ओवर फेंकने होते हैं। एकदिवसीय मुकाबलों में बॉलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए कुल 3.5 घंटे का समय दिया जाता है। वहीं, टी-20 मैच में टीम को एक घंटे और 25 मिनट में एक पारी खत्म करनी होती है, यानी अपना 20 ओवर का कोटा फेंकना होता है।

 672 total views,  2 views today

Spread the love