• April 5, 2023

IPL 2023: गायकवाड़ के छक्के से TATA Tiago EV पर पड़ गया डेंट, जानें क्यों !

IPL 2023: गायकवाड़ के छक्के से TATA Tiago EV पर पड़ गया डेंट, जानें क्यों !

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने IPL के 16वें सीजन में पहली जीत लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ हासिल की। उसने अपने होमग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम (M Chidambaram Stadium) में लखनऊ को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में उसके स्टार ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने अर्धशतक लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने 31 गेंद पर 57 रन बनाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। मैच के दौरान ऋतुराज एक खास कारण से चर्चा में आए।

ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने मैच में एक ऐसा छक्का लगाया, जिससे आईपीएल के ऑफिशियल स्पॉन्सर टाटा की नई कार टिआगो ईवी (Tiago EV) पर डेंट पड़ गया। गेंद लगते ही कार एक जगह पर पिचक गई। ऋतुराज ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को छक्का मारा। उनका यह शॉट 88 मीटर दूर जाकर गिरा। इससे टाटा कंपनी को पांच लाख रुपये दान करने पड़ेंगे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की आईपीएल के ऑफिशियल टाटा मोटर्स कार पर गेंद लगने के बाद पांच लाख रुपये दान करता है। यदि कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान गेंद को टाटा पंच बोर्ड या टिआगो ईवी पर मारता है तो टाटा ग्रुप कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये दान करता है। इससे पहले यह राशि काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) को जाती थी।

 191 total views,  2 views today

Spread the love