• February 10, 2022

IPL Auction: 2008 से अब तक हर ऑक्शन में सबसे मंहगे बिके ये सितारे

IPL Auction: 2008 से अब तक हर ऑक्शन में सबसे मंहगे बिके ये सितारे

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के मेगा ऑक्शन के दिन नज़दीक आते ही क्रिकेटप्रेमियों के उपर इसका खुमार सर चढ़कर बोलने लगा है। आईपीएल फैंस इस नीलामी को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं। IPL 2022 मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली है और इसमें 590 खिलाड़ी दांव पर लगेंगे. कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे. आइये जानते हैं कि IPL के पहले सीजन के ऑक्शन से लेकर अभी तक की नीलामी में किस-किस खिलाड़ी ने बटोरे हैं सबसे ज़्यादा पैसे और कैसा रहा है उनका प्रदर्शन…

साल 2021

क्रिस मॉरिस (RR)
कीमत: 16.25 करोड़

साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपये ख़र्च कर मॉरिस (Chris Morris) को अपनी टीम के साथ जोड़ा।

साल 2020
पैट कमिंस (KKR)
कीमत: 15.5 करोड़

साल 2020 में कमिंस के उपर कोलकाता ने 15.5 करोड़ रुपये ख़र्च किए। लेकिन कमिंस ने इसके अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।

साल 2019
जयदेव उनादकट (RR)
वरुण चक्रवर्ती (KXIP)
कीमत: 8.4 करोड़ रुपये
साल 2019 में उनादकट पर राजस्थान ने बड़ा दांव लगाया। हालांकि उनादकट इस सीजन बुरी तरह फ्लॉफ रहे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती इस सीजन केवल 1 मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया।

साल 2018
बेन स्टोक्स-राजस्थान रॉयल्स
कीमत: 12.5 करोड़ रुपये

साल 2017 में स्टोक्स 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान की टीम के साथ जुड़े। इस सीजन वह कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए।

साल 2017
बेन स्टोक्स-राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
कीमत: 14.5 करोड़ रुपये

साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने इंग्लैंड के उभरते ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के उपर 14.5 करोड़ रुपये ख़र्च किए।

साल 2016
शेन वॉटसन-RCB
कीमत: 9.5 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स के सस्पेंड हो जाने के कारण शेन वॉटसन (Shane Watson) साल 2016 में RCB के साथ जुड़े।

साल 2015
युवराज सिंह-दिल्ली डेयरडेविल्स
कीमत: 16 करोड़ रुपए

RCB के बाद साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह पर अपना दांव लगाया।

साल 2014
युवराज सिंह-RCB
कीमत: 14 करोड़ रुपये

साल 2014 में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के लिए आरसीबी की टीम ने कुल 14 करोड़ रुपये ख़र्च किए। हालांकि युवराज ने अपने प्रदर्शन से काफ़ी निराश किया।

साल 2013
ग्लेन मैक्सवेल-MI
कीमत: 6.3 करोड़ रुपये

मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल के लिए साल 2013 के ऑक्शन में कुल 6.3 करोड़ रुपये ख़र्च किए।

साल 2012
रवींद्र जडेजा-CSK
कीमत: 12.8 करोड़ रुपये

साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने ऑलरांउडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए 12.8 करोड़ रुपये ख़र्च किए।

साल 2011
गौतम गंभीर-KKR
कीमत: 14.9 करोड़ रुपये

साल 2011 की नीलामी में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें 14.96 करोड़ रुपये ख़र्च कर कोलकाता ने अपने साथ जोड़ा।

साल 2010
शेन बॉन्ड-KKR-
कीरोन पोलार्ड-MI
कीमत: 4.8 करोड़ रुपये

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 9 विकेट हासिल किए। वहीं, पोलार्ड (Kieron Pollard) ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा खेल दिखाया।

साल 2009
एंड्रयू फ्लिंटॉफ-CSK
केविन पीटरसन-RCB
कीमत: 9.8 करोड़ रुपये

2009 के नीलामी में इंग्लैंड के क्रिकेटरों का बोलबाला रहा। एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) और केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) इस नीलामी में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।

साल 2008
महेंद्र सिंह धोनी-CSK
कीमत: 9.8 करोड़ रुपये

साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीताने के बाद 2008 की नीलामी के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) सबसे चहेते क्रिकेटर थे।

Spread the love